UP में D.El.Ed की 233350 सीटों पर होंगे एडमिशन, जानें आवदेन से जुड़ी जानकारी

UP d.el.ed admission: इलाहाबाद हाईकोर्ट के डीएलएड में एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन को मिनिमम क्वालिफिकेशन के रूप में बहाल करने के फैसले के बाद इस महीने के अंत तक आवेदन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

UP D.EL.ED: उत्तर प्रदेश में डीएलएड कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के डीएलएड में एडमिशन के लिए ग्रेजुएशन को मिनिमम क्वालिफिकेशन के रूप में बहाल करने के फैसले के बाद इस महीने के अंत तक आवेदन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने एडमिशन के संभावित टाइम टेबल को शासन को भेज दिया है। इसे मंजूरी मिलते ही ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे।

D.El.Ed

D.El.Ed (iStock)

बताते चलें कि इस साल एडमिशन के लिए राज्य भर में 2,33,350 सीटों पर एडमिशन होने हैं। इनमें से 67 जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में 10,600 सीटें और 2974 प्राइवेट कॉलेजों में 2,22,750 सीटें शामिल हैं। मामला कुछ समय से कोर्ट में लंबित था, जिसके चलते ये प्रोसेस करीब चार महीने देरी से शुरू हो रहा है।

End of Feed