UP Budget 2024-25: योगी सरकार ने बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए खोला पिटारा, जानें एजुकेशन के क्षेत्र में कितना खर्च करेगी सरकार

UP Budget 2024, UP Education Budget 2024: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का बजट पेश (UP Education budget Funding) किया है। राज्य सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे बजट में बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के लिए पिटारा खोल दिया है।

UP Budget 2024, UP Education Budget 2024: योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद, स्वास्थ्य व शिक्षा के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत बनाने (UP Education Budget 2024) की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एक तरफ राज्य सरकार भू माफियों पर बुलडोजर चला रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए (UP Education Budget) जा रहे हैं।

UP Budget 2024, UP Education Budget 2024

UP Education Budget 2024: जानें शिक्षा पर कितना खर्च करेगी योगी सरकार

हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का बजट पेश (UP Education budget Funding) किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस साल के बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक बताया। इस बजट में सरकार ने शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य सरकार ने छात्र/छात्राओं के लिये यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता मोजा एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराने के क्रय प्रक्रिया को बन्द करते हुये डी0बी0टी0 के माध्यम से 1200 रूपये प्रति बच्चे की दर से धनराशि सीधे अभिभावकों के खाते में हस्तान्तरित करने का निर्णय लिया है। यहां आप यूपी शिक्षा से संबंधित बजट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नजर डाल सकते हैं।

End of Feed