UP Board UPMSP 10th Result 2024: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, upmsp.edu.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 20, 2024, 12:08 PM IST

UP Board UPMSP 10th Result 2024 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

UP Board 10th Result 2024 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 10वी परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल का रिजल्ट (UP Board High School Result 2024) आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रयागराज मुख्यालय से की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

UP Board 10th Result 2024

UP Board 10th Result 2024

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024: आज जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ और 31 मार्च तक पूरा कर लिया गया। जबकि, आज दोपहर 2 बजे इस परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे।

End of Feed