एजुकेशन

UP Board 10th 12th Result 2024 Roll Number Wise: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक, रोल नंबर से ऐसे चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 20, 2024, 12:54 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

UP Board Class 10th 12th Result 2024

UP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रयागराज मुख्यालय से की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Board 10th 12th Result 2024: तैयार रखें अपना रोल नंबर

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जिसके बाद ही रिजल्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अपना 10वीं या 12वीं एग्जाम का रोल नंबर साथ रखें क्योंकि नतीजे देखने के लिए आपको इसी की आवश्यकता होगी।

UPMSP UP Board Result 2024: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड हाइस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के अलावा एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी देख सकेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट मोबाइल में एसएमएस पर चेक करने के लिए आपको UP10 स्पेस Roll या UP12 स्पेस Roll टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

How to check UP Board 10th 12th Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Sarkari Result 2024: यूपी बोर्ड पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article