एजुकेशन

UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक, इन तरीकों से चेक करें इंटर के मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 20, 2024, 12:35 PM IST

UP Board 12th Result 2024, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 सबसे तेज चेक करने के लिए अभी से अपना रोल नंबर तैयार रखें।

Image

UP Board 12th Result 2024

UP Board 12th Result 2024, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (UP Board Inter Result 2024) की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रयागराज मुख्यालय से की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह यूपी बोर्ड रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यूपी बोर्ड 12वीं सरकारी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPMSP UP Board 12th Result 2024: रोल नंबर रखें तैयार

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको एडमिट कार्ड में दिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 सबसे तेज चेक करने के लिए अभी से अपना रोल नंबर तैयार रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होते ही स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने होने की भी संभावना रहती है, ऐसे में यूपी बोर्ड रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

How to check UP Board Class 12th Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to check UP Board 12th Result 2024 via DigiLocker

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to check UP Board Inter Result 2024 via SMS

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • फिर UP12 स्पेस Roll Number टाइप करें।
  • इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • अब यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

UP Board Class 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स शामिल ङुए थे। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article