एजुकेशन

UP Board UPMSP 10th Result 2024: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, upmsp.edu.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 20, 2024, 12:08 PM IST

UP Board UPMSP 10th Result 2024 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

UP Board 10th Result 2024

UP Board 10th Result 2024 on www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड 10वी परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल का रिजल्ट (UP Board High School Result 2024) आज यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रयागराज मुख्यालय से की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2024: आज जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। वहीं, हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ और 31 मार्च तक पूरा कर लिया गया। जबकि, आज दोपहर 2 बजे इस परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे।

Website to check UP Board 10th Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to check UP Board 10th Result 2024 via SMS

  • सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • यहां UP10 स्पेस Roll Number टाइप करें।
  • फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
  • अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

How to check UP Board 10th Result via DigiLocker

  • डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट आज, रोल नंबर से ऐसे चेक करें मार्क्स

UP Board Sarkari Result 2024 कब मिलेगी मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 25 लाख से अधिक छात्रों के लिए खुशखबरी है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, आज दोपहर दो बजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जारी किया जाएगा। परिणाम जारी करने के साथ ही लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपना अंक देख सकेंगे। इसके साथ की टॉपर्स के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article