UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल यानी 12 मार्च को खत्म होने वाली हैं। परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की आंसर कॉपियां चेक करनी शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड द्वारा 18 मार्च से आंसर कॉपियों की चेकिंग प्रक्रिया विभिन्न केंद्रों पर शुरू होगी। मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए राज्यभर में 249 केंद्र बनाए गए हैं, जहां शिक्षकों द्वारा 10वीं और 12वीं की आंसर कॉपियों की चेकिंग की जाएगी।
18 मार्च से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षाओं की आंसर कॉपी की चेकिंग (Photo- Canva)
हजारों अनुभवी टीचर चेकिंग में होंगे शामिल
राज्य के 249 केंद्रों पर आंसर कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया हजारों अनुभवी टीचर द्वारा पूरी की जाएगी। ताकि मूल्यांकन की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समय पर पूरी की जा सके। बता दें कि जिन केंद्रों पर कॉपियों की चेकिंग होगी वह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे।
कब आएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच के बाद डाटा फीडिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद टॉपर्स की कॉपियों का पुनः वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके आधार पर अंतिम रूप देते हुए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और तब जाकर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे करें चेक?
1. यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन की जाएगी। छात्र upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए हाईस्कूल (10) और इंटरमीडिएट (12) रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
4. अब, आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
छात्र और अभिभावक अफवाहों से रहें सावधान
यूपी बोर्ड ने इस बीच छात्रों और अभिभावकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। बता दें कि रिजल्ट के इस समय में फेक खबरों का सिलसिला शुरू होता। ऐसे में वायरल हो रहे रिजल्ट लिंक पर ऐसे ही क्लिक न करें। आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें।
