UP Board Results 2026: शुरू हो गई यूपी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग, 1.5 लाख से ज्यादा टीचर्स आज से करेंगे मूल्यांकन

UP Board Result 2026 Evaluation begins: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज (18 मार्च) से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इन कॉपियों को महीने के अंत यानी 31 मार्च तक चेक करने का टारगेट है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरे राज्य में लगभग 250 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 1.5 लाख से अधिक शिक्षक काम करेंगे।

UP Board Result 2026 Evaluation Begins: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज (18 मार्च) से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इन कॉपियों को महीने के अंत यानी 31 मार्च तक चेक करने का टारगेट है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरे राज्य में लगभग 250 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 1.5 लाख से अधिक शिक्षक यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों की जांच करेंगे। बता दें, इस बार 2.5 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जानी है। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई गड़बड़ी न हो। UPMSP अधिकारियों ने बताया है कि इस बार UP बोर्ड ने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे सही अंक दर्ज कर रहे हैं, क्योंकि कंप्यूटर सिस्टम किसी भी ऐसी एंट्री को अस्वीकार कर देगा जिसमें ओवरराइटिंग या कटिंग दिखाई देगी।

UPMSP Class 10th 12th Exam Copy Evaluation Begins today

शुरू हो गई यूपी बोर्ड कॉपियों की चेकिंग

बता दें, पहले कई छात्रों ने पुनर्जांच (Rechecking) के लिए आवेदन किया था और पाया था कि उत्तर पुस्तिका पर दिए गए अंक और सिस्टम में अपडेट किए गए अंक अलग-अलग थे।

End of Feed