एजुकेशन

UP Board Result 2024, upmsp.edu.in: घोषित हुआ यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 20, 2024, 02:57 PM IST

UP Board Result 2024 Declared on www.upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in, upmsp.edu.in, UPMSP 10th, 12th, Result Announced: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP Board 10th 12th Result 2024

UP Board Result 2024 on upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, www.upresults.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल (UP Board 10th Result 2024) और इंटरमीडिएट का रिजल्ट (UP Board 12th Result 2024) आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रयागराज मुख्यालय से की गई। अब जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Class 10th Result 2024: ऐसा रहा यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 2738399 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 2455041 को परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, दीपिका 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। जबकि, नव्या और स्वाति 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

UP Board Class 12th Result 2024: ऐसा रहा यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 2578008 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। हालांकि परीक्षा में 2452830 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें से 2026067 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा। बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में शुभम वर्मा ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download UP Board 10th 12th Result 2024

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढें: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इंटर में 82.60 फीसदी पास

UP Board 10th 12th Marksheet 2024: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से फिलहाल अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट कुछ समय बाद संबंधित स्कूल की तरफ से प्रदान की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article