UP Board 12th Result 2024 Pass Percentage: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट (UP Board Intermediate Result 2024) आज दोपहर 2 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको आपको UP12 स्पेस Roll टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
UP Board Class 12th Result 2024: ऐसा रहा 12वीं रिजल्ट
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए 2578008 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। हालांकि परीक्षा में 2452830 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें से 2026067 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा। जिसमें, छात्राओं का पासिंग प्रतिसत 88.42 फीसदी और छात्रों का 86 फीसदी दर्ज किया गया है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to download UP Board 12th Result 2024
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board 12th Sarkari Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद ही घोषित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
