UP Board 12th Result 2023 Official Website Link at www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने आज अपनी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UP Board Result 2023) जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड (UP Board Result) के 10वीं और 12वीं के छात्र अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in और results.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड (UP Board) दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट जारी किया।
UP Board 12th Result: इन वेबसाइट्स पर आएगा यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट।
UPMSP ने 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक 10वीं और 16 फरवरी से 4 मार्च, 2023 तक 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। रिजल्ट (UP Board Result) घोषित होने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों (UP Board Result Websites) पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड (UP Board Result Download) कर पाएंगे। इस साल 58 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं। परीक्षा पत्रों का मूल्यांकन 18 मार्च को शुरू हुआ था और 1 अप्रैल को समाप्त हुआ था। यूपी बोर्ड परिणाम 2023 चेक करने के लिए यूपीएमएसपी रोल नंबर और जन्म तारीख जरूरी है।
इन वेबसाइट्स पर देख पाएंगे यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट
| सीरियल नंबर | वेबसाइट |
| 1. | upmsp.edu.in |
| 2. | upresults.nic.in |
| 3. | upmspresults.up.nic.in |
| 4. | results.nic.in |
रिजल्ट के साथ UPMSP कक्षा 10 के टॉपर्स और 12वीं कक्षा के विज्ञान, कला, वाणिज्य स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की भी घोषणा करेगा। शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ला के अनुसार यूपी बोर्ड परिणाम 2023 दोपहर 1:30 बजे उनके प्रयागराज कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।
