एजुकेशन

UP Board Result 2023 Marksheet Link: यहां से डाउनलोड करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 25, 2023, 01:28 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Marksheet download Link at www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2023 दोपहर 1:30 बजे जारी हो गया।

Image

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड के छात्र ऐसे कर पाएंगे मार्कशीट डाउनलोड।

Photo : iStock

UP Board 10th 12th Result 2023 Marksheet download Link at www.upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 (UP Board Result 2023) जारी कर दिया है। यूपीएमएसपी ने आज दोपहर 1:30 बजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board Result) जारी किया। यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result) में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के साथ ही upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in और results.nic.in पर देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 2023 दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा उनके प्रयागराज कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी। 58 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल हैं।

मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड (How to download Marksheet)

  • यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा।
  • अब यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अब यहां अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
  • डिटेल्स सबमिट करने के बाद यूपी बोर्ड की मार्कशीट दिख जाएगी।
  • अब मार्कशीट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। हालांकि यूपीएमएसपी छात्रों को यूपी बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान करेगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article