एजुकेशन

JEE Main 2023: जारी हुई जेईई मेन फाइनल आंसर-की, जानें jeemain.nta.nic.in पर कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 24, 2023, 07:42 PM IST

JEE Main 2023, JEE Main Final Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main Final Answer Key 2023

JEE Main 2023, JEE Main Final Answer Key 2023: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 24 अप्रैल को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन फाइनल आंसर-की 2023 पीडीएफ चेक कर सकते हैं।

JEE Main Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जारी

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन इस साल 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई थी। वहीं, इसकी प्रोविजनल आंसर-की 19 अप्रैल को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। इन आपत्तियों पर विचार के बाद एनटीए ने आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है।

JEE Main Result 2023: कब आएगा सेशन 2 का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट आज या कल में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download JEE Main Session 2 Final Answer Key 2023

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर JEE – 2023 Session 2 Final Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन फाइनल आंसर-की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Direct Link - JEE Main 2023 Session 2 Final Provisional Answer Key

JEE Main 2023: कब होगी जेईई एडवांस की परीक्षा

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि यह परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article