UP Board Class 10th 12th Model Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 2026 के मॉडल क्वेश्चन पेपर यानी प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। ये मॉडल पेपर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए गए हैं। वेबसाइट से सभी सब्जेक्ट्स के PDF डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन मॉडल पेपर्स से नए परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और आंसर शीट के मॉडल को समझने में मदद मिलेगी। फरवरी-मार्च 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को अपडेटेड पैटर्न में मदद देने के लिए ये कदम उठाया गया है।
UP Board Model Question Paper 2026
10वीं के मॉडल पेपर में बड़े बदलाव Up Board Class 10th Model Paper
बताते चलें कि कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर में इस बार कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रश्नपत्र दो हिस्सों में बंटा होगा- पहला भाग 1- MCQ सेक्शन होगा, जिसमें कुल 20 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। हर सवाल एक अंक का होगा। छात्रों को अपने उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे। साथ ही इसके लिए नीले या फिर काले बॉल पॉइंट पेन का उपयोग करना होगा। इसके लिए व्हाइटनर के उपयोग पर पाबंदी है। साथ ही कुल 50 अंकों के सब्जेक्टिव/डिस्क्रिप्टिव प्रश्न होंगे। जो छात्रों को अपनी आंसर शीट में लिखने होंगे।
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://examregistration.upmsp.edu.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर मॉडल पेपर या फिर Model Paper का लिंक खोजें और फिर उसपर क्लिक करें।
- यहां अपनी क्लास (10वीं या फिर 12वीं) और फिर सब्जेक्ट को चुनें।
- विषय के आगे दिए Download के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पीडीएफ फॉर्मेट में मॉडल पेपर खुल जाएगा।
- अपने कंप्यूटर या फिर मोबाइल में इसे सेव कर लें और फिर प्रिंटआउट निकाल लें।
इसके साथ ही UPMSP ने कक्षा 12वीं के लिए भी मॉडल पेपर जारी किए हैं। इससे छात्रों को ये समझने में मदद मिलेगी कि 2026 की बोर्ड परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे और साथ ही मार्किंग कैसी होगी।
