एजुकेशन

SSC CHTE Exam City Slip 2025 Released: जारी हुई एसएससी सीएचटीई पेपर 2 भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CHTE Exam City Slip 2025 Released: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर, और हिंदी प्रध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (SSC CHTE Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHTE Exam City Slip 2025 Released

SSC CHTE Exam City Slip 2025 Released: यहां डाउनलोड करें एसएससी सीएचटीई का एग्जाम सिटी स्लिप

SSC CHTE Exam City Slip 2025 Released: एसएससी सीएचटीई भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC JHT Exam City Slip 2025) खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर ट्रांसलेटर, और हिंदी प्रध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (SSC JHT Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHTE Exam City Slip 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें एसएससी सीएचटीई पेपर 2 का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को किया गया था। पेपर 2 में अभ्यर्थियों से 200 मार्कस के 200 प्रश्न पीछे गए थे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 457 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CHTE Exam City Slip 2025: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  1. सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SSC CHTE Paper 2 Exam City Slip 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

क्या है एसएससी सीएचटीई परीक्षा

एसएससी सीएचटीई परीक्षा का पूरा नाम स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जामिनेशन है। (Staff Selection Commission Combined Hindi Translators Examination) है। यह परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करना होता है।

यहां देखें योग्यता

इस परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होना आवश्यक होता है। एसएससी सीएचटीई परीक्षा उन युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जो सरकारी नौकरी के साथ साथ भाषा और अनुवाद के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

ध्यान रहे यह परीक्षा हो चुकी है। यह अपडेटेड कॉपी है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article