Uttarakhand School Holiday list: उत्तराखंड में 2026 में स्कूलों की छुट्टियों का बच्चों और पेरेंट्स दोनों को ही बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अब जारी कैलेंडर के मुताबिक, राज्य के स्कूलों में आने वाले साल में काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं। अगले साल के कैलेंडर में 22 सरकारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। हालांकि अभी 2026 की छुट्टियों के लिए आधिकारिक कैलेंडर जारी होना बाकी है। लेकिन आने वाले साल में छुट्टियों को लेकर एक वार्षिक छुट्टी कैलेंडर जारी हुआ है।
2026 की छुट्टियों का कैलेंडर : 2026 School Holidays Calendar
साल 2026 की वार्षिक छुट्टियों का ये कैलेंडर पिथौरागढ़ केंद्रीय विद्यालय द्वारा जारी किया गया है, जिसमें जनवरी के महीने में सिर्फ एक ही छुट्टी रहने वाली है। फरवरी के महीने में कोई भी छुट्टी नहीं रहेगी। इसके साथ ही मार्च महीने में होली, जमात उल विदा और ईद के साथ-साथ राम नवमी और महावीर जयंती की छुट्टी मिलेगी। अप्रैल के महीने में 3 अप्रैल के दिन गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी।

2026 Holiday Calendar
इस महीने में रहेगी ये छुट्टी 2026 Holiday Calendar
मई 2026 में बुद्ध पूर्णिमा, ईद (बकरीद) और जून के महीने में मुहर्रम और जुलाई के महीने में कोई भी छुट्टी नहीं रहेगी। अगस्त के महीने में बच्चों को तीन छुट्टियां मिलने वाली हैं, जिसमें स्वतंत्रता दिवस, मिलाद उन नबी और रक्षाबंधन की छुट्टियां शामिल हैं। सितंबर के महीने में सिर्फ जन्माष्टमी की छुट्टी ही रहने वाली है। अक्तूबर के महीने में गांधी जयंती, दशहरा, करवाचौथ की छुट्टी रहने वाली है। नवंबर 2026 में दीपावली, भाईदूज और गुरु नानक जयंती को मिलाकर तीन छुट्टियां रहेंगी। वहीं दिसंबर के महीने में क्रिसमस की छुट्टी रहने वाली है।
Uttarakhand School Holiday Calendar 2026: उत्तराखंड स्कूल होलिडे कैलेंडर 2026
बताते चलें कि साल 2026 की वार्षिक छुट्टियों ये कैलेंडर पिथौरागढ़ केंद्रीय विद्यालय ने जारी किया है। ऐसे में अभी आधिकारिक वार्षिक छुट्टी का कैलेंडर आना बाकी है। ये कैलेंडर सरकार द्वारा जैसे ही जारी किया जाएगा, पेरेंट्स और छात्र इसे सबसे पहले टाइम्स नाऊ नवभारत की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
