UP Board Exam Centre List 2027 PDF Download: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने वाले छात्रों के लिए अहम (UP Board Exam Centre List 2027) सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फाइनल एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट जारी कर (UP Board Exam Centre List) दी है। इस बार परीक्षाएं प्रदेश के कुल 8114 सेंटर्स पर होंगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 से 28 जनवरी 2027 तक दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 11 जनवरी से 19 जनवरी तक चलेगा। इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं।
UP Board Exam Centre List 2027 PDF Download: यहां देखें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं सेंटर्स की लिस्ट
वहीं दूसरे चरण का एग्जाम 20 जनवरी से 28 जनवरी निर्धारित होगा। इसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल शामिल होंगे।
UP Board Exam Centre List: सीसीटी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षाएं
जारी अधिसूचना के मुताबिक छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी और परीक्षकों की नियुक्ति के बारे में छात्र अपने क्षेत्र के यूपी बोर्ड कार्यालय से जानकारी ले सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV कैमरों की निगरानी में कराई जाएं। परीक्षा के दौरान पूरी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराई जा सके।
UP Board Exam Centre List 2027 Advertisements: Check Here
हाईस्कूल में इन विषयों की होगी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा
हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी। इन विषयों में छात्रों का मूल्यांकन प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर किया जाएगा। वहीं, विज्ञान और गृह विज्ञान की 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।
UP Board Exam Centre List 2027: PDF Download
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होंगी प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं
विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली प्री–बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिसम्बर, 2026 के अन्तिम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेगी।
9वीं 11वीं की परीक्षाएं जनवरी 2027 में
विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2027 के प्रथम सप्ताह में तथा कक्षा 9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2027 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेगी।
