UP Board Exam Centres List: जारी हुई यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट, बनाए गए 7526 परीक्षा केंद्र

UP Board 10th, 12th Exam Centres List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित सेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7526 केंद्र बनाए हैं।

UP Board 10th, 12th Exam Centres List: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित सेंटर्स की लिस्ट जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, इस बार प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ा दी गई है। बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7526 केंद्र बनाए हैं। इनमें 862 राजकीय, 3276 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3388 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या 1 लाख से ज्यादा कम होने के बावजूद एग्जाम सेंटर्स की संख्या में इजाफा किया गया है।

UP Board 10th, 12th Exam Centres List

UP Board Exam Centres List: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट

यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या अध्यापक को एग्जाम सेंटर्स से कोई आपत्ति हो तो वह साक्ष्य सहित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के समक्ष निर्धारित प्रारूप पर अपना ऑनलाइन प्रत्यावेदन 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं।

End of Feed