UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए हेल्प डेस्क एक्टिव, विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

UP Board Toll free Number: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी यूपी बोर्ड ने 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए हेल्प डेस्क एक्टिव कर दी है।

UP Board Toll free Number: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी यूपी बोर्ड ने 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए हेल्प डेस्क एक्टिव कर दी है। जो छात्र साल 2025 में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे, वह टोल फ्री नम्बर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सकते हैं।

UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025

छात्र टोल फ्री नम्बर 18001805310 और 18001805312 पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं ईमेल- upmspprayagraj@gmail.com पर भी छात्र अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सकते हैं। समस्या के समाधान के लिए बोर्ड मुख्यालय में विषय विशेषज्ञों के साथ मनोविज्ञानशाला के दो काउंसलर भी मौजूद रहेंगे।

End of Feed