UP Board Compartment Admit Card 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड, 28 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम

UP Board Compartment Admit Card 2026: यूपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार संबंधित स्कूल से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Compartment Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के एग्जाम हॉल टिकट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। पात्र उम्मीदवारों के संबंधित स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपलों द्वारा इन्हें डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों द्वारा छात्रों को एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि कोई भी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता है।

UP Board Compartment Admit Card 2026

UP Board Compartment Admit Card 2026 (Photo - AI)

क्या है यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट डेट्स

यूपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टेमेंट परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, दोनों ही कक्षाओं की पहली परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 8.30 बजे से 11.45 तक चलेगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए दोपहर की शिफ्ट को चुना गया है। 10वीं की परीक्षा के बाद दोपहर में 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 बजे से शाम 5.15 तक किया जाएगा। परीक्षा कि कुल अवधि 3 घंटे की है, लेकिन छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पेपर पढ़ने और उसे समझने के लिए दिया गया है।

End of Feed