एजुकेशन

NFR Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगी सीधी रिक्रूटमेंट

NFR Railway Apprentice Recruitment 2026: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा 6 हजार से अधिक अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

NFR Railway Apprentice Recruitment 2026 (Photo - AI)

NFR Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी और अप्रेंटिसशिप की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यानी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (North East Frontier Railway - NFR) द्वारा विभिन्न वर्कशॉप और डिवीजनों में अप्रेंटिस के 6,777 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कक्षा 10वीं पास और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छु उम्मीदवार आधिकारिक वेसाइट से आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी नीचे दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

गतिविधितारीख
विज्ञापन जारी होने की तिथि16 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि20 जुलाई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि20 अगस्त 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Union Bank Of India SO Recruitment 2026: इस बैंक में मैनेजर से लेकर असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 395 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

- अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।

- उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

- आवेदक की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

- नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांगजनों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। मेरिट सूची यूनिट-वाइज, ट्रेड-वाइज और कम्युनिटी-वाइज बनाई जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए यह अवसर सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बेस्ट माना जा रहा है।

कितनी होगी सैलरी

अप्रेंटिस पदों पर ट्रेनिंग पीरियड के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे के नियमानुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। NTC/STC धारक उम्मीदवारों को 9,600 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • 10वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • आईटीआई की मार्कशीट
  • फोटो आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि हो तो)

कैसे करें रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन?

स्टेप 1 - सबसे पहले NFR की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'General Info' के अंतर्गत 'Apprentice Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 4 - अब रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और फोटो अपलोड करें।

स्टेप 6 - अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म Submit कर दें।

स्टेप 7 - अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

रेलवे द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है, जबकि एससी, एसटी, ईबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क जीरो है यानी उन्हें आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article