UP Board Compartment Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के एग्जाम हॉल टिकट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। पात्र उम्मीदवारों के संबंधित स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपलों द्वारा इन्हें डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों द्वारा छात्रों को एडमिट कार्ड प्रदान किए जाएंगे। बता दें कि कोई भी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकता है।
क्या है यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट डेट्स
यूपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं के कंपार्टेमेंट परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, दोनों ही कक्षाओं की पहली परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 10वीं की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 8.30 बजे से 11.45 तक चलेगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए दोपहर की शिफ्ट को चुना गया है। 10वीं की परीक्षा के बाद दोपहर में 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 बजे से शाम 5.15 तक किया जाएगा। परीक्षा कि कुल अवधि 3 घंटे की है, लेकिन छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पेपर पढ़ने और उसे समझने के लिए दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC NET June Answer Key 2026: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की, ugcnet.nta.nic.in पर कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम
- विषयवार परीक्षा कार्यक्रम
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा दिवस के जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह है कि स्कूल द्वारा एडमिट कार्ड प्राप्त करने पर उसे ध्यान से चेक करें। नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि में किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को बताएं और उसमें आवश्यक सुधार करवाएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NFR Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे में 6,777 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा के होगी सीधी रिक्रूटमेंट
कड़ी सुरक्षा में आयोजित होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय पर जिला स्कूल इंस्पेक्टर द्वारा तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
