एजुकेशन

UP Board 12th Result 2024 Toppers: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें साइंस आर्ट्स व कॉमर्स में किसने किया टॉप

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 20, 2024, 03:19 PM IST

UP Board 12th Result 2024 Toppers List in Hindi: यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी क दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां यूपी बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

UP Board 12th Result 2024 Toppers: जारी हुआ यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट, जानें साइंस आर्ट्स व कॉमर्स में किसने किया टॉप

UP Board 12th Result 2024 Toppers List: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (UP Board Class 12th Result 2024) आज यानी 20 अप्रैल को जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रयागराज मुख्यालय से की गई। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट (UP Board 12th Result 2024 Toppers List) भी जारी की गई है।

UP Board Class 12th Toppers 2024: शुभम वर्मा ने 12वीं में किया टॉप

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार,यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल शुभम वर्मा ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता और सुजाता पांडे 488 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अकांक्षा विश्वकर्मा और पलक सिंह 487 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। बात करें हाईस्कूल की तो 10वीं में प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, दीपिका 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। जबकि, नव्या और स्वाति 98 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

UP Board Class 12th Toppers List 2024

RankUP Board 12th Toppers 2024MarksPercentage
1शुभम वर्मा48997.80
2विशु चौधरी48897.60
2काजल सिंह48897.60
2रवि वर्मा48897.60
2कशिश मौर्य48897.60
2चार्ली गुप्ता48897.60
2सुजाता पांडे48897.60
3शीतल वर्मा48797.40
3कशिश यादव48797.40
3आदित्य कुमार यादव48797.40
3अकांक्षा विश्वकर्मा48797.40
3पलक सिंह48797.40

UP Board 12th Toppers Prize: टॉपर्स को मिलेगा इनाम

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में कई इनाम मिलते हैं। हर साल की तरह इस साल भी 12वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को नकद राशि दी जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article