UP Board 10th 12th Result 2025 Date Announced @upmsp.edu.in, upresults.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (UP Board 12th Result) खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नतीजे कल 25 अप्रेल को घोषित (UP Board 10th 12th Result) किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmspresults.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
जारी हुई यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट
UP Board 10th 12th Result 2025
बता दें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 54,39,597 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 27,40,151 छात्र और 12वीं के 26,98,446 छात्र शामिल थे। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में न कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। वहीं अब रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। स्टूडेंट नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Board 10th 12th Result 2025: इस लिंक से चेक करें रिजल्ट
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- upmspresults.up.nic.in
UP Board 10th 12th Result 2025 Date Announced Here is Official Notice
25 अप्रेल को जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
How To Check UP Board 10th 12th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने का तरीका यहां से नोट करें
- सबसे पहले upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Board 10th 12th Result 2025 Marksheet: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- रोल नंबर (Roll Number)
- रोल कोड (Roll Code)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- माता का नाम (Mothers Name)
- विषय का नाम (Subject Name)
- थ्योरी के मार्क्स (Marks In Theory)
- प्रैक्टिकल के मार्क्स (Marks In Practical)
- कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
- रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
- डिवीजन (Division)
यूपीएमएसपी ने साल 2025 में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में किया था, जिसमें हाईस्कूल के 27.40 लाख छात्र और इंटरमीडिएट के 26.98 लाख छात्र शामिल हुए थे।
