एजुकेशन

Lucknow School Timing Change: भीषण गर्मी की वजह से लखनऊ में बदला स्कूलों का समय, जानें कब से कब तक चलेंगे स्कूल

Lucknow School Timing News: भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को राहत देने के लिए लखनऊ प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। अगर आपके बच्चे भी यूपी की राजधानी में स्कूल जाते हैं तो देखें नए आधिका​रिक नोटिस के अनुसार, कब से कब तक चलेंगे स्कूल

Image

भीषण गर्मी की वजह से लखनऊ में बदला स्कूलों का समय

Lucknow School News, School Time Change Notice: देश भर में चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है, कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ अन्य राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। (Lucknow School News) भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को राहत देने के लिए लखनऊ प्रशासन ने भी बड़ा फैसला लिया है, शहर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। (School Time Change) अगर आपके बच्चे भी यूपी की राजधानी में स्कूल जाते हैं, तो देखें नए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कब से कब तक चलेंगे स्कूल? व क्या लिखा है आधिकारिक नोटिस मेंं

बता दें, प्रशासन द्वारा यह कदम गर्मी में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

क्या लिखा है आधिकारिक नोटिस में, Lucknow School Time Change Notice

जनपद लखनऊ में बढ़ते तापमान के दृष्टिगत विद्यार्थियों के हित में कक्षा-01 से 08 तक के समस्त बोर्डों के सरकारी/ परिषदीय/ गैर सरकारी/ प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए दिनांक 25.04.2025 से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाता है तथा निर्देशित किया जाता है विद्यार्थियों की बाहर खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराई जाये।

Lucknow School Time Changed official notice

आधिकारिक नोटिस

इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर चेक किया जा सकता है।

आगरा प्रतापगढ़ और अमेठी में भी बदली टाइमिंग

आगरा की बात करें तो यहां कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक जारी रहेंगे। इसके अलावा प्रतापगढ़ और अमेठी में स्‍कूल 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुलने वाले हैं। अमेठी के डीएम संजय चौहान और प्रतापगढ़ के डीएम शिव सहाय अवस्थी इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article