एजुकेशन

Jharkhand School Timing Change: झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया

Jharkhand School Timing Changed: झारखंड सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। राज्य में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा

Image

झारखंड सरकार ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया

Jharkhand School Timing Changed: अधिकारी ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा। जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी। स्कूलों के लिए नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा। (Jharkhand School Timings) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, (Jharkhand School Timing Notice) "राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी श्रेणियों के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) स्कूलों और सभी निजी स्कूलों में केजी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक और नौवीं कक्षा से बारहवीं तक की कक्षाएं अगली सूचना तक सुबह सात बजे से दोपहर तक संचालित होंगी।"

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। (School News) मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 12 जिलों - सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया।

40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है तापमान

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। (Education News) बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। इसके बाद जमशेदपुर में 42.6 और चाईबासा में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

झारखंड रांची का तापमान

राज्य की राजधानी रांची में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Jharkhand School News) आनंद ने कहा कि कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है तथा 27 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article