UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है, और रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। बता दें, इस साल करीबन 58 लाख के आसपास छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है। यूपी बोर्ड इस बार जल्दी रिजल्ट जारी कर सकता है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2023
क्या 5 अप्रेल को आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?
बता दें, यह एक फेक न्यूज थी, जो कि मीडिया में वायरल हई है। यूपी बोर्ड ने अपनी तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। यह मामला इतना गंभीर है कि यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने स्टेटमेंट दिया कि इस प्रकार की फर्जी सूचना वायरल करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थी। एक जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विषयों की कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। यह प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और इसके लिए आखिरी तारीख यूपीएमएसपी द्वारा 1 अप्रैल थी। यही कारण है कि यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट आने की संभावना इधर तेज हो गई है।
पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। एक बार यह रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र upmsp.edu.in से परिणाम देख सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत में सबसे बड़ा और सबसे पुराना स्कूल शिक्षा बोर्ड हैए जिसके उत्तर प्रदेश राज्य में 22,000 से अधिक स्कूल संबद्ध हैं।
