JNVST Admit Card 2023 Released: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थिति होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र 2023 जारी कर दिया गया है, जिन्होंने एनवीएस में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए फॉर्म भरा था वे अब नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के अलावा यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी JNVST Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजीकरण संख्या से करें डाउनलोड
जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में चयन परीक्षा के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2023 जारी हो गया है। नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जेएनवीएसटी 2023 हॉल टिकट लिंक को एक्टिवेट किया है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा
- नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को किया जाएगा।
- देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
- परीक्षा की टाइमिंग सुबह 11.30 बजे है।
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा।
JNVST एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, यहां से देखें
आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाएं। यहां होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा है, "CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR CLASS VI SELECTION TEST 2023"
एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
