एजुकेशन

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कब आ रहा है, जानें पासिंग मार्क्स

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 4, 2023, 12:28 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Date and Time Kab Aayega: खुशखबरी! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् -(UPMSP) यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। बता दें, एक बड़ी खबर आई है कि यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है, अब जल्द ही रिजल्ट जारी हो जाएगा, यूपी बोर्ड 2023 के छात्र यहां लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं।

Image

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2023

UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है, और रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। बता दें, इस साल करीबन 58 लाख के आसपास छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है। यूपी बोर्ड इस बार जल्दी रिजल्ट जारी कर सकता है।

क्या 5 अप्रेल को आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

बता दें, यह एक फेक न्यूज थी, जो कि मीडिया में वायरल हई है। यूपी बोर्ड ने अपनी तरफ से रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। यह मामला इतना गंभीर है कि यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने स्टेटमेंट दिया कि इस प्रकार की फर्जी सूचना वायरल करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थी। एक जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विषयों की कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। यह प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और इसके लिए आखिरी तारीख यूपीएमएसपी द्वारा 1 अप्रैल थी। यही कारण है कि यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट आने की संभावना इधर तेज हो गई है।

पासिंग मार्क्स

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। एक बार यह रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र upmsp.edu.in से परिणाम देख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन के रूप में भी जाना जाता है। यह भारत में सबसे बड़ा और सबसे पुराना स्कूल शिक्षा बोर्ड हैए जिसके उत्तर प्रदेश राज्य में 22,000 से अधिक स्कूल संबद्ध हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article