UP Board 10th 12th Result 2023: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन जारी होंगे यूपी बोर्ड के परिणाम, टॉपर्स की लिस्ट तैयार

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 16, 2023, 12:52 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2023 Date, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर 58 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परीक्षा परिषद किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस बार कॉपियों का मूल्यांकन काफी कड़ाई से किया गया है।

UP Board 10th 12th Result 2023 Date, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर (UP Board 10th Result) सकता है। बीते कुछ दिन पहले बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि, छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। तथा अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कर (UP Board 12th Result) दिए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें बोर्ड रिजल्ट जारी करने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी (UP Board Result 2023) जारी करेगा। टॉप करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। हालांकि शिक्षा विभाग या बोर्ड के किसी अधिकारी द्वारा इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

UP Board 10th 12th Result 2023

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशनक के मुताबिक इस बार कक्षा 10वीं 12वीं के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कुल 1 लाख 43 हजार 933 परीक्षकों को नियुक्त किया (UP Board Result 2023 Date) गया था। तथा कुल 3 करोड़ 19 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बता दें इस बार करीब 58 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना मूल्यांकन करवाया था, जिसमें 10वी कक्षा के लिए कुल 31 लाख 16 हजार 487 छात्र और इंटर के 27 लाख 69 हजार 258 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed