केन्द्रीय विद्यालय संगठन कल, 17 अप्रैल से केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023-2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म कर देगा। आवेदन प्रपत्र kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 'शैक्षिक वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27.03.2023 को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 17.04.2023 को शाम 07:00 बजे बंद होगा। प्रवेश विवरण वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in और Android MobileApp पर उपलब्ध है।'
कक्षा-1 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 31 मार्च 2023 को 6 साल होगी।
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक - KVS Class 1 Admission 2023 registration
KVS कक्षा 1 प्रवेश 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें
प्रवेश आवेदन पत्र भरना और दस्तावेज अपलोड करना
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
जो भी उम्मीवार केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अपने बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं उन्हें इस काम को अब थोड़ा जल्दी करना होगा क्योंकि इसकी समय सीमा अब खत्म हो रही है और इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर लगातार अपडेट को चेक किया जा सकता है।
