एजुकेशन

AIBE XVII Result 2023: एआईबीई 17वीं रिजल्ट allindiabarexamination.com पर, जानें मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 16, 2023, 08:23 AM IST

AIBE XVII 2023, AIBE XVII Result 2023 Date: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

AIBE 17th Result 2023

Photo : iStock

AIBE XVII 2023, AIBE XVII Result 2023 Date: एआईबीई 17वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 17वीं (AIBE) का रिजल्ट आज जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है, वह आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। एआईबीई 17वीं रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

AIBE 17th Result 2023: लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का आयोजन 5 फरवरी 2023 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 14 अप्रैल को जारी की गई। जिसके बाद से अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि एआईबीई 17वीं के लिए 1,73,586 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालांकि, परीक्षा में 1,71,402 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।

AIBE 17th Result 2023: Minimum Qualifying Marks
CategoryMinimum Qualifying Marks
जनरल / ओबीसी40 प्रतिशत
एससी / एसटी 35 प्रतिशत
AIBE 17th Result 2023 Date: कब आएगा एआईबीई रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एआईबीई 17वीं रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download AIBE XVII Result 2023

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर AIBE XVII Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एआईबीई 17वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
AIBE 17th Result 2023: सीओपी होगा जारी

एआईबीई 17वीं रिजल्ट जारी होने के बाद बीसीआइ द्वारा अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस की जा सकेगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article