UP BEd JEE Exam 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

UP BEd 2025 Application: उत्तर प्रदेश राज्य के संस्थानों में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। बता दें कि पहले आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 15 मार्च निर्धारित थी। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

UP BEd 2025 Application: उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 15 मार्च निर्धारित थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025 Exam) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख में बदलाव किया गया है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

UP BEd Admission

UP BEd में एडमिशन

यूपी बीएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। इसके लिए 15 फरवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया जारी है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसमें आवेदन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

UP BEd 2025 Registration: ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए UP BEd JEE 2025 रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें।

एप्लीकेशन फीस

यूपी बीएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1400 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी व एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 700 रुपए हैं। अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को भी 1400 रुपए फीस देना होगा। अभी शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

UP BEd Admission Colleges: देखें कॉलेजों की लिस्ट

  1. लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
  2. महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  3. डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  4. डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
  5. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  6. बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
  7. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  8. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  9. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  10. दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  11. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  12. इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  13. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  14. सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  15. ख्वाजा मोईद्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  16. गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  17. महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
  18. मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  19. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़

End Article
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से प...

End of Feed