UP B.Ed JEE 2024 Application Link: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने आज 10 फरवरी, 2024 को यूपी बीएड जेईई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बैचलर ऑफ एजुकेशन एडमिशन टेस्ट 2024 (यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in या यहां दिए गए लिंक से अप्लाई कर सकेंगे।
यूपी बीएड जेईई 2024 के लिए पंजीकरण शुरू
इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए UP B.Ed JEE 2024 Exam आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय आधिकारिक अधिसूचना के साथ यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि 2024 (UP B.Ed JEE 2024 Exam Date) की घोषणा करेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विलंब शुल्क से बचने के लिए यूपी बीएड जेईई 2024 पंजीकरण प्रक्रिया को समय सीमा से पहले पूरा करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
बिना विलंब शुल्क के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च, 2024 तक है और विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 मार्च से 10 मार्च, 2024 तक की जा सकती है। UP B.Ed JEE 2024 Admit Card अभी नहीं आए हैं, लेकिन प्रवेश पत्र 13 अप्रैल, 2024 से उपलब्ध होगा। यूपी बीएड जेईई 2024 प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।
यूपी बीएड जेईई 2024: पंजीकरण कैसे करें
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यह स्टेप्स अपनाएं
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपी UP B.Ed JEE 2024 link पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाए तो अकाउंट में लॉगइन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1400 रुपये और एससी और एसटी वर्ग के लिए 700 रुपये है।
