UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, जानें तरीका

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर 8 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थी लेट फीस के साथ 9 मार्च से 15 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे।

UP BEd JEE 2025

UP BEd JEE 2025

UP BEd JEE 2025 Date: अप्रैल में होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, यूपी बीएड जेईई का आयोजन 20 अप्रैल 2025 को किया जा सकता है। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 14 अप्रैल को जारी किए जाने की संभावना है। जबकि, यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 25 मई को जारी किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

End of Feed