UP BEd Exam 2025: यूपी बीएड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर 30 अप्रैल 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
UP BEd Exam 2025
UP BEd Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
यूपी बीएड एग्जाम का आयोजन 1 जून 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर से कुल 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।
How to apply for UP BEd Exam 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UP BEd 2025: कितना देना होगा शुल्क
यूपी बीएड जेईई रजिस्ट्रेशन के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
