UP BEd Entrance Exam 2026 Guidelines, Timing, Dress Code: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा (UP BEd Exam 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP BEd Entrance Exam Guidelines) खबर है। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 आज यानी 31 मई 2026 को आयोजित की जा ((UP BEd Entrance Exam Timing) रही है। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ((UP BEd Entrance Exam Dress Code) निर्धारित होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। परीक्षा प्रदेश के 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर होगी। गौरतलब है कि UP BEd JEE 2026 के माध्यम से प्रदेश के लगभग 2300 बीएड कॉलेजों में करीब 2.40 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
UP BEd Entrance Exam 2026 Guidelines: यहां देखें यूपी बीएड एग्जाम के लिए गाइडलाइंस और जरूरी नियम
ध्यान रहे परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड ले जाना न भूलें। साथ हीं यहां आप जान सकते हैं कि यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं लेकर जाना है।
UP BEd Entrance Exam Guidelines: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में क्या ले जा सकते हैं?
- एडमिट कार्ड
- आवेदन में लगाई गई फोटो साथ में रखें।
- नीला या काला बॉल पेन
- पारदर्शी पानी की बोतल
- आधार कार्ड
UP BEd Entrance Exam 2026 Do's And Dont's: भूलकर न ले जाएं ये चीजें
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- कैलकुलेटर
- ब्लूटूथ डिवाइस
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
- किताबें
- नोट्स
- कागज के टुकड़े
- चिट या किसी प्रकार की लिखित सामग्री
UP BEd Entrance Exam Dress Code: ड्रेस कोड से जुड़ी सलाह
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जाने वाले अधिकतर उम्मीदवारों का सवाल है कि ड्रेस कोड कैसी होनी चाहिए। कोशिश करें कि साधारण और हल्के कपड़े पहनें, चप्पल या साधारण सैंडल पहनें। साथ ही भारी जैकेट, अधिक जेब वाले कपड़े और बड़े धातु वाले सामान से बचें। इसके अलावा भारी गहने पहनकर न जाएं।
