DRDO Paid Internship 2026: डीआरडीओ में नौकरा का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DRDO Paid Internship 2026) खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लेबोरेटरी (DEAL) ने वर्ष 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी (DRDO Paid Internship) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 45 इंटर्नशिप पदों पर चयन किया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। छात्रों को प्रतिमाह कुल 30000 का स्टाइपेंड (DRDO Paid Internship Program) दिया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों में इंटर्नशिप (DRDO Paid Internship 2026 Hyderabad) का मिलेगा। यहां आप डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DRDO Paid Internship 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई
डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Tech/B.E, M.Tech या M.SC (इलेक्ट्रॉनिक्स) से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा B.Tech./B.E. के थर्ड ईयर के छात्र भी यहां अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
How To Apply DRDO Paid Internship 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in/Careers पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DRDO Deal Paid Internship 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूर भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
DRDO Paid Internship: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
डीआरडीओ के पेड इंटर्नशिप के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
