UP B.Ed Exam 2026: यूपी बीएड एग्जाम कल, एडमिट कार्ड के साथ दो फोटो ले जाना अनिवार्य, एक घंटा पहले पहुचना जरूरी

UP B.Ed Exam 2026 date time Admit card exam guidelines in Hindi: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) कल आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और परीक्षा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

UP B.Ed JEE 2026 date time Admit card exam guidelines in Hindi: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) कल आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और परीक्षा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। गौरतलब है कि UP BEd JEE 2026 के माध्यम से प्रदेश के लगभग 2300 बीएड कॉलेजों में करीब 2.40 लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में यह परीक्षा लाखों युवाओं के लिए शिक्षक बनने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है।

UP BEd JEE Exam 2026: यूपी बीएड जेईई

UP BEd JEE Exam 2026: यूपी बीएड जेईई

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ पासपोर्ट साइज की दो नवीनतम रंगीन फोटो भी ले जानी होंगी। परीक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के समय अपलोड की गई फोटो ही प्रवेश पत्र पर चस्पा करनी होगी। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में दर्ज विवरण मेल न खाने पर उम्मीदवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed