OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों/कॉलेजों में इंटरमीडिएट 11वीं कक्षा (सत्र 2026–2028) में एडमिशन के लिए आधिकारिक तौर पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आया है, वे OFSS पोर्टल ofssbihar.net के जरिए आवंटित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बिहार के हजारों इंटर कॉलेज और +2 स्कूलों में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स समेत सभी स्ट्रीम में सीटें इसी ऑनलाइन सिस्टम से भरी जा रही हैं।
आवेदन की क्या है प्रक्रिया
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्रों को OFSS की वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर Common Application Form भरना होगा। फॉर्म में जरूरी जानकारी देने के साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। इसके बाद पसंद के स्कूल-कॉलेज और स्ट्रीम चुनकर 350 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। फाइनल सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सेव कर लेना बेहतर रहेगा।

Bihar Inter Admission 2026
प्रवेश के लिए योग्यता
एडमिशन के लिए वही छात्र योग्य हैं जिन्होंने बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की है। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। बिहार बोर्ड चरणबद्ध तरीके से पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करता है। जिनका नाम लिस्ट में आता है, उन्हें तय समय सीमा में कॉलेज जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो स्पॉट एडमिशन का मौका दिया जाता है।
इस बार आवेदन प्रक्रिया को आसान रखने के लिए OFSS पोर्टल पर ही सारी जानकारी और स्टेप्स उपलब्ध हैं। छात्रों को सलाह है कि मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद देरी न करें, क्योंकि समय पर रजिस्ट्रेशन न कराने पर सीट कैंसिल हो सकती है।
