UP 10th 12th Board Result 2023: यूपी बोर्ड के अधिकारी ने परिणाम को लेकर की महत्वपूर्ण घोषणा, रिजल्ट तारीख को लेकर कही ये बात

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 13, 2023, 11:38 AM IST

UP 10th 12th Board Result 2023: यूपीएमएसपी सचिव ने ट्वीट कर कहा कि यूपी बोर्ड 2023 के परिणाम घोषित होने की तारीख के संबंध में विभिन्न अनधिकृत स्रोतों से प्रसारित जानकारी सिर्फ एक अफवाह है। परीक्षा के परिणाम की तारीख की सूचना यथासमय दी जाएगी।

UP 10th 12th Board Result 2023: यूपी बोर्ड (UP Board) के 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2023 (UP 10th 12th Board Result 2023) की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इस बीच यूपीएमएसपी (UPMSP) ने बुधवार को छात्रों को रिजल्ट (Board Result) की तारीख के संबंध में अनधिकृत लोगों की ओर से जारी फर्जी अलर्ट के बारे में चेतावनी दी। यूपीएमएसपी के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने एक ट्वीट में छात्रों को इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की चेतावनी दी।

Board Result 2023, UP Board, UP Board Result Date

UP 10th 12th Board Result 2023: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

यूपीएमएसपी सचिव ने ट्वीट कर कहा कि यूपी बोर्ड 2023 के परिणाम घोषित होने की तारीख के संबंध में विभिन्न अनधिकृत स्रोतों से प्रसारित जानकारी सिर्फ एक अफवाह है। परीक्षा के परिणाम की तारीख की सूचना यथासमय दी जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। रिपोर्टों और अटकलों के अनुसार छात्र मई में परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

End of Feed