एजुकेशन

UP BEd JEE 2023: स्थगित हुई यूपी बीएड जेईई परीक्षा, जानें नए शिड्यूल के बारे में

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 13, 2023, 01:14 PM IST

UP BEd JEE 2023 Exam Date Postponed: यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया गया है, यह परीक्षा अब अप्रैल की जगह जून में आयोजित कराई जाएगी। रिवाइज शिड्यूल यहां से चेक करें।

Image

स्थगित हुई यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2023

UP BEd JEE 2023 New Exam Date : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा तिथि स्थगित कर दी है। जो उम्मीदवार इस साल यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा देने जा रहे थे, वे अलर्ट हेा जाएं, क्योंकि अब परीक्षा तिथियों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। यह परीक्षा अब अप्रैल की जगह जून में आयोजित कराई जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यहां से रिवाइज्ड शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

कब होगी यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा

यूपी बीएड जेईई 2023 परीक्षा 24 अप्रैल 2023 के स्थान पर 15 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण की तिथि भी बिना विलंब शुल्क के 15 मई 2023 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट bujhansi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP BEd JEE 2023 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1400 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

UP BEd JEE 2023: How to apply - यूपी बीएड जेईई 2023: आवेदन कैसे करें

  • इच्छुक छात्र सबसे पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • पेज पर उपलब्ध UP B.Ed JEE 2023 link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें और इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

यूपी बीएड जेईई 2023: जानें परीक्षा के बारे में

यूपी बीएड जेईई 2023 प्रत्येक 200 अंकों के दो पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए होगी। परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। अधिक जानकारी के लिए, कोई आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article