BR Ambedkar Jayanti 2023 Facts: डॉ भीम राव अंबेडकर को उनके चाहने वाले लोगों के बीच बाबा साहब अंबेडकर के रूप में जाना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर एक प्रख्यात न्यायविद, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के अंदर भारत सरकार की पहली कैबिनेट में कानून और न्याय मंत्री थे। डॉ. अंबेडकर उस मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे, जिसे नव स्वतंत्र भारत के शासन के लिए एक संविधान तैयार करने का काम सौंपा गया था।
डॉ. अंबेडकर एक उत्साही समाज सुधारक थे जिन्होंने अछूतों को मुख्यधारा के समाज में शामिल करने और उनकी स्थिति को ऊपर उठाने के लिए अथक रूप से काम किया, उन्हें भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है।
डॉ बीआर अंबेडकर के बारे में कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं (Dr. BR Ambedkar Interesting Facts in Hindi) -
1- डॉ. बी.आर. अंबेडकर एक मेधावी व्यक्ति थे। उनके पास लगभग 64 विषयों में मास्टर डिग्री थी। वह 9 भाषाओं को जानते थे और उन्होंने 21 सालों तक दुनिया भर में अध्ययन किया था।
2 - वे भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने डॉक्टरेट की पढ़ाई की।
3 - उन्हें एक बौद्ध धर्म के अनुयायी के रूप में जाना जाता था, कम ही लोग जानते हैं कि बाबा साहब का जन्म महाराष्ट्र की महार जाति के एक हिंदू परिवार में हुआ था। वर्ष 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया।
4 - कम ही लोग जानते हैं कि उनकी 20 पन्नों की आत्मकथा, वेटिंग फॉर ए वीज़ा, कोलंबिया विश्वविद्यालय में पाठ्यपुस्तक के रूप में उपयोग की जाती है।
5 - आज तक वे अकेले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगाई गई है।
6 - डॉ. बीआर अंबेडकर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भगवान बुद्ध की खुली आंखों वाली पेंटिंग बनाई थी। इससे पहले, दुनिया भर में भगवान बुद्ध की ज्यादातर मूर्तियों में उनकी आंखें बंद थीं।
7 - अंबेडकर पिछड़ी जाति के पहले वकील थे।
8 - अंबेडकर का मूल उपनाम अंबावाडेकर था, वह पीने के पानी के लिए सत्याग्रह करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।
बुद्ध और उनके धम्म की अंतिम पांडुलिपि को पूरा करने के तुरंत बाद डॉ अंबेडकर की नींद में ही 6 दिसंबर, 1956 को मृत्यु हो गई थी। देश और अपने देशवासियों के प्रति उनके असाधारण कामों के लिए, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1990 में सम्मानित किया गया था।
