Union Bank Of India Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है और परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें जल्द ही उनके परीक्षा शहर की जानकारी भेजी जाएगी। यह सूचना BFSI सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (BFSI SSC) की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर में कुल 1,865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।
Union Bank Apprentice Exam 2026 (image - chatgpt)
परीक्षा शहर की जानकारी नहीं मिले तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा शहर से जुड़ी सूचना नहीं मिलती है, तो उन्हें अपने शुल्क भुगतान का प्रमाण भेजना होगा। उम्मीदवार:
- WhatsApp नंबर: 8291278155
- Email: info@bfsissc.com
कितने समय की होगी अप्रेंटिसशिप?
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की अप्रेंटिसशिप अवधि एक वर्ष की होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को पोस्टिंग के स्थान के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
मासिक स्टाइपेंड
| ग्रामीण / अर्ध-शहरी क्षेत्र: | 15,000 रुपये |
| शहरी क्षेत्र: | 18,000 रुपये |
| मेट्रो शहर: | 20,000 रुपये |
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा
- स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा
परीक्षा पैटर्न कैसा होगा?
ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों से:
सामान्य और वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग, कंप्यूटर / विषय ज्ञान और यूनियन बैंक के उत्पाद और सेवाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में कुल 20-20 प्रश्न अलग-अलग विषयों से होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट तय की गई है। सबसे खास बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे में उम्मीदवार बिना अंक कटने की चिंता के सभी सवालों को हल कर सकते हैं।
