UGC New Guidelines: अब एक साल में मिलेगी मास्टर डिग्री, छात्र चुन सकेंगे पसंदीदा विषय

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 3, 2023, 11:41 AM IST

UGC New Guidelines: यूजीसी ने पीजी पाठ्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। देशभर के सैकड़ों विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम अब केवल एक साल में पूरा किया जा सकेगा। साथ ही यूजी के विषयों से अलग विषय से पीजी करने की सुविधा भी मिलेगी।

UGC New Guidelines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने पीजी पाठ्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। देशभर के सैकड़ों विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम अब केवल एक साल में पूरा किया जा सकेगा। एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम 2024 से लागू होने जा रहा है। इस नए प्रोग्राम का लाभ चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम यानि एफवाईयूपी करने वाले छात्रों को मिलेगा।

UGC

UGC

यूजीसी का कहना है कि एक साल का पोस्ट ग्रेजुएशन तभी संभव है जब किसी छात्र ने चार साल की ग्रेजुएशन की हो। यह ग्रेजुएशन ऑनर्स में रिसर्च के साथ होनी चाहिए। हालांकि यह कोई अनिवार्य नियम नहीं है। छात्र पहले की ही तरह 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में भी दाखिला ले सकते हैं।

End of Feed