NEET के बाद यूजीसी नेट पर सवाल! राहुल गांधी का आरोप- 2.25 लाख रुपये में बिका PDF, परीक्षा में हुबहू आए 90 सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2026, 09:54 AM IST

UGC NET Sociology Paper Leak Allegations: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) विषय के प्रश्नपत्र को लेकर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

UGC NET Sociology Paper Leak Allegations: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार सोशियोलॉजी (समाजशास्त्र) विषय के प्रश्नपत्र को लेकर पेपर लीक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि परीक्षा से पहले एक दस्तावेज सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ, जिसमें मौजूद कई प्रश्न वास्तविक परीक्षा में पूछे गए सवालों से मेल खाते हैं। इन दावों के सामने आने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

सवालों के घेरे में यूजीसी नेट

सवालों के घेरे में यूजीसी नेट

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं और सरकार इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि यदि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुड़े दस्तावेज प्रसारित हुए हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखकर मामला उठाया है।

End of Feed