ICMAI CMA June 2026 Result Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर CMA फाउंडेशन परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार icmai.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। ICMAI CMA June Exam 2026 का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया था। इस पेपर में कुल 50 मल्टीपल-चॉइस सवाल (MCQ) थे, जो 100 अंकों के थे। हर सवाल 2 अंक का था और गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।
इंस्टीट्यूट ने CMA फाउंडेशन जून 2026 की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, चेन्नई के विग्नेश S ने CMA फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है, वे CMA इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और उसमें शामिल होने के योग्य हो गए हैं।
