UGC NET Result 2024: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट (UGC NET June Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET June Result 2024: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 11 अक्टूबर को जारी की गई। अभ्यर्थी अब बेसब्री से यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed