एजुकेशन

UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें अपना परिणाम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 13, 2023, 10:22 PM IST

UGC NET Sarkari Result 2023: इंतजार आज खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए की ओर से आज 13 अप्रैल, 2023 को यूजीसी नेट 2022-23 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां से देखें रिजल्ट व किस वेबसाइट पर जारी किए गए हैं और इन्हें कैसे देखा सकता है।

Image

यूजीसी नेट का रिजल्ट 2023

UGC NET Sarkari Result 2023: National Testing Agency, NTA UGC NET Result 2022-23 की घोषणा आज हो गई है। यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in की मदद से जारी किया गया है। बता दें यह कंफर्म खबर कल 12 अप्रैल को ट्विटर हैंडल पर आई थी कि दिसंबर 2022 सेशन के लिए आयोजित हुई यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट 13 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

यहां पर देखें यूजीसी नेट का रिजल्ट - UGC NET Sarkari Result 2023 Download Link

किस समय जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा रिजल्ट

उम्मीदवार ध्यान दें कि एनटीए ने निश्चित समय जारी नहीं किया था हालांकि बाद में 13 अप्रैल को अचानक शाम 8 बजे रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे चेक करने के डायरेक्ट लिंक के साथ यहां अपडेट किया जा रहा है। यूजीसी नेट परिणाम के साथ, कट ऑफ/योग्यता अंक भी जारी किए गए हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च 2023 के बीच किया गया था। परीक्षा 186 शहरों में 663 केंद्रों पर 32 पालियों में 83 विषयों के लिए पांच चरणों में आयोजित की गई थी।

यूजीसी नेट 2023 आंसर की

यूजीसी नेट 2023 आंसर की 23 मार्च, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 25 मार्च रात 11.50 बजे तक थी। अंतिम उत्तर कुंजी भी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी की गई थी। अब आज रिजल्ट जारी होना है।

यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • रिजल्ट चेक करने के लिए UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • होमपेज पर 'यूजीसी नेट रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें और उस पर क्लिक करें।
  • मांगी गई बेसिक डिटेल दें।
  • UGC NET दिसंबर सत्र का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई यह जानकारी

NTA will announce UGC-NET results by tomorrow. For details, you may please visit ugcnet.nta.nic.in

यूजीसी नेट 2023 कट-ऑफ अंक (UGC NET 2023 Cut-off marks)

UGC NET 2023 Cut-off marks अभी घोषित नहीं किए गए हैं। हालांकि, सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत है और आरक्षित वर्ग (ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एससी / एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए पेपर I और II दोनों के लिए 35 प्रतिशत है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article