एजुकेशन

UGC NET Result 2023 Out: जारी हुआ यूजीसी नेट का रिजल्ट, देखें ugcnet.nta.nic.in डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 13, 2023, 09:06 PM IST

UGC NET Result 2023 Declared: यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आज 13 मार्च को रात 8 बजे जारी कर दिया गया है। इसके लिए डायरेक्ट लिंक और यहां दिए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार यहां पर इसे चेक कर सकते हैं। ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें।

Image

UGC NET रिजल्ट हुआ जारी

UGC NET Result 2023 Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने 13 अप्रैल, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट परिणाम 2023 जारी किया है। यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए दिसंबर 2022 साइकिल के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, केवल उनके परिणाम अपलोड किए गए हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालना होगा। यहां पर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक को चेक कर सकते हैं और साथ ही खुद से रिजल्ट तक पहुंचने की स्टेपवार प्रक्रिया को भी जान सकते हैं।

यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 डाउनलोड लिंक- UGC NET Result 2023 Download Direct Link

यूजीसी नेट परीक्षा 2023 का आयोजन 21 फरवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक 83 विषयों के लिए 05 चरणों में 16 दिनों में 32 पालियों में किया गया था।कुल 8,34,537 उम्मीदवारों के लिए देश भर के 186 शहरों में 663 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी।

UGC NET Result 2023 Download: ऐसे चेक करें यूजीसी नेट का रिजल्ट

यूजीसी एनईटीसी की आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर UGC NET दिसंबर 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी का प्रिंट निकाल लें।

UGC NET 2022 परीक्षा आंसर की और अंतिम आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी की जा चुकी है। UGC NET 2023 पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article